ऑस्ट्रेलिया के बेन सॉयर बने आरसीबी महिला टीम के कोच

New Delhi: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मार्च में होने वाली विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से पहले ऑस्ट्रेलिया के बेन सॉयर को अपनी महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने बुधवार को फ्रेंचाइजी के ट्विटर हैंडल पर कोचिंग स्टाफ की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। वर्तमान में न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे सॉयर इससे पूर्व सिडनी सिक्सर्स और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के साथ काम कर चुके हैं।
माइक हेसन ने बताया कि मलोलन राज टीम की सहायक कोच होंगी। इसके अलावा मलोलन प्रतिभाओं को खोजने वाली टीम (टैलेंट स्काउट) की प्रमुख भी होंगी। इससे पूर्व, फ्रेंचाइजी ने आज दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को अपनी महिला टीम का मेंटर नियुक्त करने की घोषणा की। डब्ल्यूपीएल के पहले संस्करण की शुरुआत चार मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से होगी।
