Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 

मेष- भाग्य की मेहरबानियों का लाभ उठाएं। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लाएं। यात्रा पर जा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संपर्क बेहतर होंगे।

वृष- आकस्मिकता बढ़ी हुई रह सकती है। कम बोलें ज्यादा करें की नीति को अपनाएं। गोपनीयता भंग की आशंका है। दिन सामान्य।

मिथुन- घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। साझीदारी में सफलता मिलेगी। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क- नए मित्रों से सावधान रहें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। दिन सामान्य फलकारक। धैर्य रखें।

सिंह- प्रेम में हैं तो जताने में देरी न करें। प्रियजन से भेंट संभव है। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। दिन शुभ।

कन्या- सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। भव्य भवन वाहन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। परिवार से नजदीकी बढ़ेगी। कामकाज संवार पर रहेगा।

तुला- शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। बंधुजनों से नजदीकी बढ़ेगी। जनसंपर्क में बेहतर बने रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- घर में सुख सौख्य बढ़ेगा। सबकी सहमति से श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

धनु- स्मरणीय यात्रा पर जा सकते हैं। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। अपनों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। लक्ष्यकेंद्रित बने रहें। दिन श्रेष्ठ।

मकर- निवेश की श्रेष्ठ संभावनाओं पर विचार करेंगे। रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। दिन शुभ।

कुंभ- अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। लाभ का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रह सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी।

मीन- कार्यक्षेत्र में शुभ अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। सभी का सहयोग मिलेगा। पुरस्कृत हो सकते हैं। पैतृक मामले पक्ष में रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।