जानिए सभी 12 राशियों का आज 14 जुलाई 2022 का राशिफल
मेष राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर में उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि करें। यात्रा की स्थिति सुखद हो सकती है, लेकिन सचेत रहें। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। किसी अपने का साथ छुटने से मन उदास रहेगा।
वृष राशि
आज दूर के धार्मिक स्थानों का दर्शन करना संभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने की योजना बनाएंगे। माता-पिता को यात्रा कराकर उनका आशीर्वाद पाएंगे । आज का दिन ज्यादा दौड़-धूप में बीतेगा।
मिथुन राशि
आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है।
कर्क राशि
आज आपकी जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दोस्ती के संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा। पिता और धर्मगुरु से भी सहयोग मिलेगा। निज संबंधों में तनाव होने से दिन बोझिल लगेगा।
सिंह राशि
आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी, लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। चूके मौक़ों की वजह से डरे नहीं। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे।
कन्या राशि
आपको तानाशाह बनकर मात्र अपनी ही टेक न रखने और अन्य लोगों की बात पर भी ध्यान देने की सलाह है। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चा होगी और उसका लाभदायक परिणाम आपको मिलने की संभावना है।
तुला राशि
आज कोई विपरीत लिंगीय व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षण अनुभव करेगा तथा उसके साथ प्रणय संबंध और निकटता अनुभव होगा। आज का दिन जीवनसाथी के साथ की गलतफहमी दूर करने तथा प्रिय व्यक्ति के समक्ष वैवाहिक प्रस्ताव रखने का अच्छा दिन है।
वृश्चिक राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, सफलता मिलेगी। नौकरी में अवसर मिलेंगे। उधार लेन-देन से बचें।
धनु राशि
यदि आपमें नेतृत्व लेने की काबिलीयत आ जाए, तो सहायकों और अधीनस्थ सहकर्मियों से आप अच्छी तरह काम ले सकेंगे। परीक्षा में सफलता के योग है। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे।
मकर राशि
आज आप आत्मविश्वास से चाहे कैसी भी कठिनाई क्यों न हो पार कर सकेंगे और उसे लाभ भी प्राप्त करेंगे। कम समय में अधिक पैसे कमाने के विचार मन में अंकुरित होंगे । आप काम में सतत व्यस्त रहेंगे और ऐसा हो सकता है कि इसके चलते परिवार की भी अवगणना करें।
कुंभ राशि
आज आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक दबाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आंखों में समस्या हो सकती हैं, सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। धर्म कर्म में मन लगेगा। बच्चों का ध्यान रखें।
मीन राशि
आज आपके जीवनसाथी का संदिग्ध व्यवहार आपको बेचैन करेगा। व्यापार की भागीदारी में भी संभलना पड़ेगा। नौकरीवालों के कार्य ऑफिस में अच्छे रहेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में गति मंद होगी। बाहर जाने से बचें वाहन ना चलाएं।