जानिए सभी 12 राशियों का आज 9 जून 2022 का राशिफल 

 

मेष राशि 

थकान और कष्ट आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए स्वास्थ्य सही रखने के लिए अपनी मानसिक स्थिति नियंत्रण में रखनी होगी l स्टूडेंट्स को उनके परिश्रम के अनुसार उनको फल प्राप्त होगा l धन के अच्छे योग बनेंगे l
वृषभ राशि 

 रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों का साथ राहत देगा।
मिथुन राशि 

छात्र आज अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। 

कर्क राशि 

आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे तथा आप आज के दिन को दिन हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि 

आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है।वाहन बिगडने के कारण तनाव l दोस्तों से आर्थिक और मानसिक सहयोग मिल जायेगा l

कन्या राशि 

आज आपको कामकाज में अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आज मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। 

तुला राशि 

आज आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। 

वृश्चिक राशि 

बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएं।

धनु राशि 

आज पूरे दिन आपको कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज कारोबार में वृद्धि के योग है और स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। छात्र अपना ध्यान पढाई पर केंद्रित करेंगे।

मकर राशि 

साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा।

कुंभ राशि 

दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। जीवनसाथी आपका ख्याल रखेगा।

मीन राशि 

आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा। आप जल्द ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं।