जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

 

मेष राशि

आज आपको घर से निकलते समय अपना वाहन चेक कर लेना चाहिए दिक्कत आ सकती है। दूसरों का काम सोच समझकर लें, घर के मामले में सब ठीक रहेगा। इलेक्ट्रानिक मीडिया से अपने कारोबार के प्रचार प्रसार से आपको लाभ हो सकता है। 
वृष राशि

आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने की न सोचें महत्वपूर्ण बैठक अचानक स्थगित हो सकती है। अपनी क्षमताओं का आकलन करके ही कोई जिम्मेदारी लें। घर और ऑफिस दोनों में सामंजस्य बिठाना थोड़ा मुश्किल होगा।

मिथुन राशि

नौकरी व कारोबार की उलझनें कम होंगी। नौकरी पेशा लोगों के कार्यालय का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको आपके पहले किये गए बेहतर कार्य का पारितोषिक मिल सकता है

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को अपने स्वार्थ से परे हटकर लोगों की मदद करनी चाहिए। नौकरी पेशा लोगों की तरक्की की बात होगी। कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आप कर सकते हैं। 

सिंह राशि

खाली वक्त में अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करेंगे। लेकिन किये गए कार्य को लेकर मन में ग्लानि का भाव आपके लिये हितकर नहीं है। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या को लेकर सचेत रहना चाहिए। अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों पर प्रश्नचिन्ह लगा सकते हैं।

कन्या राशि

अपनी सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करें। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। अनजान लोगों पर सहज विश्वास न करें। अपने विचारों को दूसरों के ऊपर न थोपें। किसी मित्र को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

तुला राशि

आप क्रिएटिव विचारों से धनी रहेंगे और इसका लाभ आपको हर जगह प्राप्त होगा। लोग आपसे राय मांगना पसन्द करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। संगीत और बॉलीवुड इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों को बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी के साथ कहीं दूर की यात्रा की योजना बना सकते हैं। बॉस आपको कोई बड़ा कम सौंप सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान दें। 
धनु राशि

जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिये शॉर्टकट्स अपनाने से बचें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा और अध्ययन को लेकर उत्सुक रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारों के साथ कोई डील करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े असन्तुष्ट रहेंगे। 

मकर राशि

पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं। निराशाजनक विचारों से दूर रहें। आज महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने से बचें। ज्यादा भावुक होना भी नकारात्मक हो सकता है। ऑफिस के तनाव का असर घर पर न पड़ने दें।

कुंभ राशि

आज आमदनी में इजाफा आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को बड़े केस मिल सकते हैं। आपके सामाजिक सम्बन्ध मधुर होंगे। विदेश जाने के अवसर मिलने की सम्भावना भी है।

मीन राशि

इस राशि के जातकों का आज का दिन मनोरंजन में बीतेंगा। चिंता और तनाव के बोझ से ग्रस्त होंगे बच्चों के भविष्य की चिंता होगी। नौकरी पेशा लोगों को परेशानी हो सकती है लेकिन अपने सिद्धांतों से समझौता करना उचित नहीं होगा।