Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, यहां जानें सभी राशियों का राशिफल
मेष राशि- आज किसी उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आपके किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृष राशि- पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रोग और विरोधी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें और किसी गाय को चार रोटी और गुड़ खिलाने से फायदा होगा।
मिथुन राशि- रिश्तों में निकटता आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर रचनात्मक प्रयास प्रकट करेंगे। आप परिवार के सभी लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि- आज व्यर्थ की परेशानियां होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक प्रगति के योग हैं। सुबह किसी गरीब को आटा या चावल का दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। अवश्य लाभ होगा।
सिंह राशि- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से असंतुष्ट रह सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की योग हैं। सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव का बीज मंत्र भी जाप करें।
कन्या राशि- आज आप संतान के कारण चिंतित रह सकते हैं। आपके किए गए प्रयास से सफल होंगे। आर्थिक हानि होने का भय बना रहेगा। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और घायल गाय का उपचार करवा दें।
तुला राशि- बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनी रहेगी। जीवन में आध्यात्मिक खोज से परिवर्तन आएगा। किसी गरीब बच्चों को भोजन करा दें और गाय को खाना खिलाएं।
वृश्चिक राशि- अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, जैसे सट्टा से धनलाभ होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप सहज और सरल रहते हुए प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। सुबह बजरंगबाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना या केला खिलाएं।
धनु राशि- किसी उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के लोगों के सहयोग से सफलता मिलेगी। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएंस और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि- आप आज बाहर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। कुत्तों को भोजन कराएं और शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि- गाड़ी संभलकर चलाएं। जीवनसाथी या संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि- जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता अवश्य आएगी। मित्र की मदद से काम बनेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें, लाभ होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। onehindinews.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।