मेष: आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों के उलझने की संभावना बन रही है। धन उधार लेने से आपको बचना चाहिए। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा। एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे।
वृष: आज प्रेमी जन को मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके संबंध मधुर होंगे। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान और योग पर ध्यान दें। मित्रों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसंद करेंगे।
मिथुन: आज दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। आप जिस काम को आसान मान रहे थे वो आपको काफी परेशान करेगा। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।
कर्क: आज घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनंद लेंगे। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें।
सिंह: आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पूर्वार्द्ध में कर लेना हितकर होगा।
कन्या: आज नए व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। पुराने रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।
तुला: आज महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिए टालना हितकर होगा। नौकरी में कार्यभार की अधिकता रहेगी। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है।
वृश्चिक: आज फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आएगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे।
धनु: आज ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।
मकर: आज धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। अपरिचित लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ाएं। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको सकारात्मक बने रहना चाहिए।
कुंभ: आज ज्यादा सोच-विचार के बजाय अपने काम से काम रखना ज्यादा उत्तम होगा। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आएगी इसीलिए बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
मीन: आज कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जाएंगे। आपके सामाजिक संपर्क मधुर होंगे। जॉब इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।