Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 

मेष: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक सफलता दे सकता है।

वृषभ: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन के कारण विवाद की स्थिति आए, तो उसको टालें। स्वयं का समर्पण ज्यादा अच्छा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। भय मन के किसी कोने में है, उसे निकाल फेकें। आत्मविश्वास रखे सफलता मिलेगी।

कर्क: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण कुछ विरोधी तनाव देंगे। प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। निवेश ध्यान से करे।

सिंह: व्यापार में लाभ का योग आज बन रहा है, जिस कारण से संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के परिणाम भी सुखद होंगे।

कन्या: आज नोकरिपेशा के लिए दिन अच्छा है। जिस कारण से संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के परिणाम भी सुखद होंगे।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मित्र, भाई या बहन से सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाहन सुख के योग है।

वृश्चिक: आर्थिक योजना साकार होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद जरूरी है।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति उदासीन न रहें और न ही छोटी छोटी बातों पर प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाएं। मन को संतुलित रखे।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पदोन्नति के योग है।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज समय निवेश के लिए अच्छा है।