Horoscope Today 17 : कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 

मेष- जिद्दीपन पर आज संयम बरतने की जरूरत है। आज का नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान से जुड़ा को कोई समाचार परेशान कर सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता का योग है।    

वृषभ- काम में सफलता मिलेगी। यश का योग है। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। खेलकूद और कला क्षेत्र में भी रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

मिथुन- आज आपकी दिलचस्पी खुद के साज-सज्जा और फैशन में रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। भाई-बहनों से संबंध और मधुर रहेंगे। उदर संबंधी बीमारी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क- आज आपके नए कार्य के लिए दिन अच्छा है। पिता का साथ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके दिन को खुशहाल बनाएगा।

सिंह- मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। स्वभाव में उत्तेजन रहेगी। इस पर काबू रखने की कोशिश करें। वाद-विवाद से बचें। व्यापार में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या- आर्थिक परेशानियों को आज बढ़ा सकता है। कार्यस्थल पर आपकी नतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। सीनियर अधिकारी खुश होंगे। किसी की ओर से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला- गृहस्थ जीवन सुखद और आनंद से भरा होगा। आय में वृद्धि का योग है। पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। कहीं घूमने या पर्यटन की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। 

वृश्चिक- उच्च अधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतान की प्रगति से आनंद का अनुभव होगा। दोस्तों के साथ आज शाम का समय अच्छा व्यतीत होगा। खर्च का ध्यान रखें और इस पर काबू रखने की आज कोशिश करें।

धनु- थकान और सुस्ती महसूस करेंगे। काम से भागने की कोशिश करेंगे। सहकर्मियों से वाद-विवाद की स्थिति को टालने की कोशिश करें। संपत्ति से जुड़े विवाद में कोई हल मिल सकता है। आप फायदे की स्थिति में रहेंगे।

मकर- व्यापार में भागीदार के साथ विवाद हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन में आज क्लेश की आशंका है। परिवार को और समय देने की कोशिश करें। सबकुछ ठीक होगा।

कुंभ- दिन आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है। प्रवास, पर्यटन, मनोरंजन, प्रणय सबकुछ आज आपके हिस्से में हैं। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन- व्यस्त और थकाने वाला दिन आपके सामने है। पुराने बचे कमों को खत्म करने के प्रयास में लगे होंगे। इससे आपका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होगा। धैर्य रखें और किसी भी बहस से बचने का प्रयास करें।