Rashifal : 01 दिसंबर 2023 मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी शुक्रवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

 

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी शुक्रवार, ईस्वी 01 दिसंबर 2023, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 10 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।

चतुर्थी तिथि मध्याह्न 15 बजकर 33 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि रहेगी।

पुनर्वसु नक्षत्र मध्याह्न 16 बजकर 40 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र रहेगा।

शुक्ल योग रात्रि 20 बजकर 01 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

बालव करण मध्याह्न 15 बजकर 33 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

01 दिसंबर से 31 दिसंबर के व्रत एवं त्योहार

05 दिसंबर- कालाष्टमी, कालभैरव जयंती

08 दिसंबर- उत्पन्न एकादशी

10 दिसंबर- प्रदोष व्रत

11 दिसंबर- मासिक शिवरात्रि

12 दिसंबर- अमावस्या, भौमवती अमावस्या

16 दिसंबर- धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी

17 दिसंबर- विवाह पंचमी

20 दिसंबर- दुर्गाष्टमी व्रत

22 दिसंबर- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी

23 दिसंबर- वैकुण्ठ एकादशी

24 दिसंबर- अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत

26 दिसंबर- मार्गशीष सत्य पूर्णिमा व्रत, अन्नपूर्णा जयंती

30 दिसंबर- संकष्टी गणेश चतुर्थी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

चर 06 बजकर 56 मिनट से 08 बजकर 17 मिनट तक

लाभ 08 बजकर 17 मिनट से 09 बजकर 36 मिनट तक।

अमृत 09 बजकर 36 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक 

शुभ 12 बजकर 15 मिनट से 13 बजकर 35 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर प्रातः 10 बजकर 12 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा मिथुन राशि पर प्रातः 10 बजकर 12 मिनट तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अच्छी मित्रता चली आ रही समस्या का समाधान करेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। भय पर नियंत्रण रखें। धार्मिक पुस्तकें और देव दर्शन का सहारा लें। धर्म गुरु भी सहायक होगा। ईश्वर की आराधना करें।

मिथुन: रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है।

कर्क: कर्मक्षेत्र मे व्यवधान आएगा। संयम रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीतिक व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक, आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य पूर्ण होंगे।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक: ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। विवाद में न पड़ें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कुंभ: कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

                      पँ. हरीश शर्मा 

                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"

*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*, 

                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*

     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

          09351303934, 9414041095

        *www.mahakaljyotish.co.in*      

#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish