आज का राशिफल 18 सितंबर 2021 : इनको होगा धन लाभ तो इन्हें मिलेगा अपनों का साथ, यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

 

आज दिनांक 18 सितंबर 2021 और दिन शनिवार (Shaniwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

 आज सेहत को लेकर आप लपराह हो सकते आपको इंफेक्शन की बीमारी हो सकती है। किसी तरह के खान-पान में व्यतिक्रम से बचना चाहिये। आज रोजगार में कुछ नुकसान हो सकता है। अपने व्यवहार कुछ नरमी रखें तो आपके लिये बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन आज सुखमय रहने वाला है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको किसी प्रकार की एलर्जी परेशान कर सकती है। आज रोजगार में मध्यम गति रहने वाली है। आज किसी करीबी मित्र के गंभीर बीमार होने की सूचना आ सकती है। आज आप अपने प्रेमी के कारण किसी असुविधा की स्थिति का सामना कर सकते है। आज संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आज के दिन की शुरुआत काफी अच्छी और आराम वाली हो सकती है किन्तु मध्यान्ह के बाद आज अस्पताल के चक्कर लग सकते है। व्यापार में आज गति न्यून रहने वाली है आज के दिन आप हिसाब रिताब में भी गड़बड़ कर सकते है। जीवनसाथी आपसे अधिक ही प्रेम रखने वाला है विवाह की बात भी तय हो सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer)

अपने का को ठीक ढंग से समय पर पूर्ण न कर पाने के कारण आज आप परेशान रह सकते है। किसी तरह के आनलाईन ठगी के शिकार हो सकते है आपको सावधान रहना चाहिये। दाम्पत्य जीवन में आज कहासुनी की स्थिति बन रही है आप चाहे तो शान्ति रह सकती है। संतान का सुख ठीक रहने वाला है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

सिंह राशि (Leo)

टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई नौकरी मिलने के संकेत दिखायी दे रहे है। लवमेटस आज एक दूसरे से दूर रह सकते है। किसी जरूरी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज कला व साहित्य में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में प्रगति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo)

कृषिकार्य में आज मौसम की प्रतिकूलता के कारण आपका नुकसान हो सकता है।आज इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान का आयात आपका रुक सकता है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आज आप दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को बढा सकते है। प्रेम जीवन आपका दुरुस्त रहने वाला है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

तुला राशि (Libra)

स्वास्थ्य में आज आपको तनाव रह सकता है। चिकित्सको के लिये दिन तनाव वाला रहेगा। आज महिलावर्ग को रक्तविकार परेशान कर सकता है। छात्र आज अपना समय सोशल साईटस पर निकाल सकते है जिससे पढाई प्रभावित हो सकती है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्च बढ़ सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी आज आपके लिए कोई अफवाह उडा सकते है। आज आप पढाई के अलावा सारे काम करेगे जैसे मोबाईल पर गेम खेलना सोकर समय बीताना। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। लवमेटस के लिये आज का दिन काफी तनाव वला हो सकता है। आज यात्रा से परहेज करना चाहिये।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

धनु राशि (Sagittarius)

मजदूरों के कमी के कारण आज आपका नवनिर्माण कार्य बाधित हो सकता है। आज आप अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चले तो ठीक रहेगा। आज जीवन साथी की बातेआपको चुभ सकती है। किसी मशीनी खराबी के कारण आपका काम रुक सकता है। आज आपके अच्छे मि6 बन सकते है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मकर राशि (Capricorn)

आज मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आज आप अपने निर्णय पर गर्व की अनुभूति करेगे। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम की रुपरेखा तय हो सकती है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा से संबंधित कोई बड़ा फेरबदल हो सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी आकर्षक व्यक्तित्व के धनी से हो सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपको पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आज किसी कारण से जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। अपने परिवार के लिये आज आप भाग्यशाली साबित होगें। आज घर पर आप बोर हो सकते है कुछ बागबानी आदि का काम करके समय व्यतीत कर सकते है। शिक्षा से आपकी दूरी रहेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

मीन राशि (Pisces)

आज सामाजिक व राजनीति के क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। भविष्य में विदेश जाने के प्लान पर आज पलीता लग सकता है। आज किसी नये स्थान के बारे में जानने देखने और सुनने को मिल सकता है। संतान के साथ आज आपका दिन काफी अच्छा बीतेने वाला रहेगा। जीवनसाथी तंग कर सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सुनहरा