Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 

मेष- आनंद प्राप्त होगा। कोई नया रोग उभर सकता है। किसी प्रतिभाशाली महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

वृषभ- वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। झंझटों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मिथुन- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।

कर्क- विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। थकान महसूस होगी। व्यापार वृद्धि के योग हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

सिंह- यात्रा सफल रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या- लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी।

तुला- शत्रु परास्त होंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश करने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।

वृश्चिक - तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी सहयोग की मुद्रा में आएंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता व सुख-शांति रहेंगे। विवाद न करें।

धनु- पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धैर्य रखें।

मकर :- बाद में पछताना पड़ेगा। अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में तनाव रहेगा।

कुम्भ- आर्थिक उन्नति होगी। आय में वृद्धि के नए स्रोत प्राप्त करने के प्रयास सफल रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जोखिम के कार्यो से बचे।

मीन- आय में वृद्धि होगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने तथा स्थायी संपत्ति खरीदने के लिए शुभ समय है। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा।