Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 

मेष:- भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पाले। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। 

बृषभ:- भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरे को समयानुकूल पूर्ण करेंगे। 

मिथुन:- भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता एवं ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। 

कर्क:- महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। 

सिंह:- किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। घर में खुशहाली रहेगी। 

कन्या:- नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश एवं उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। 

तुला:- कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता के क्षेत्र में लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। 

वृश्चिक:- किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु उद्धेलित करेंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। 

धनु:- रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती हुई नजर आएंगी। लाभकारी संबंधों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी।

मकर:- सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। 

कुंभ:- पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी अवसर मिलेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा। 

मीन:- पिता के सहयोग से कठिन स्थिति में राहत मिलेगी। असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों में कटुता ला सकता है। अचानक नई आांकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।