Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 

मेष- सहज से आगे बढ़ते रहें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान देने से बेहतर है काम में जुटे रहें। मेहनत की तुलना में लाभ का प्रतिशत सीमित रहेगा। बड़प्पन दिखाने से बचें। दिन सामान्य फलकारक।

वृष- महत्वपूर्ण प्रयासों को गति मिलेगी। पराक्रम प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे। स्थाई मामलों में अच्छा करेंगे। भूमि भवन संबंधी मामले पक्ष में रह सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें।

मिथुन- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। लोग आपकी बात का मान रखेंगे। सुख समृद्धि बढ़ेगी। सभी वर्गों का सहयोग मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कर्क- अवसरों को पहचानने और उन्हें पक्ष में बनाए रखने पर जोर दें। भाग्य का साथ बना रहेगा। परिजनों का भरपूर का साथ मिलेगा। धार्मिकता बढ़ी हुई रहेगी। उच्च मनोबल का लाभ मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।

सिंह- निजी मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विनम्रता से काम लेंगे। अपनों का सहयोग राहत बढ़ाएगा। जल्दबाजी से बचें। कम बोलें। दिन सामान्य।

कन्या- अधिकारों के संरक्षण में सफल होंगे। लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा। दाम्पत्य में स्थिरता बढ़ेगी। जीवनसाथी उम्मीद से अच्छा करेगा। साझीदारी हितकर रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा।

तुला- पेशेवर अच्छा करेंगे। ख्याति का लाभ मिलेगा। संस्कारों को महत्व देंगे। विपक्ष के प्रति नरमी से बचें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रुटीन पर अधिक जोर दें। व्यवहार में मधुरता रखें। दिन सामान्य शुभ। 

वृश्चिक- अच्छाईयों को आगे बढ़ाएंगे। गलत बातों के विरोध आगे रहेंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। प्रेम और आध्यात्मिकता को बल मिलेगा। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मनोबल उच्च रखें। 

धनु- बड़ी सोच का लाभ मिलेगा। अपनों के साथ और समर्थन को सम्मान दें। कामकाज सहज बना रहेगा। अनुशासन से कई परेशानियों से बच सकते हैं। दिन सामान्य फलकारक।

मकर- लाभकारक सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। करियर कारोबार में उछाल बना रह सकता है। आत्मविश्वास से प्रदर्शन संवरेगा। तेजी बनाए रखें। दिन सुख सौख्य बढ़ाने वाला।

कुंभ- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। घर परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आपसी सहमति से श्रेष्ठ निर्णयों को बल मिलेगा। सबकी सुनें मन की करें। दिन उत्तम।

मीन- लक्ष्यकेंद्रित बने रहेंगे। मेहनत पर भरोसा रखें और अनुशासन से आगे बढ़ें। संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। साहस पराक्रम से सभी को प्रभावित करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संकोच त्यागें।