मेष : आज तनाव की वजह से रक्तचाप की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना भाव अच्छा रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर परेशानी हो सकती है। कड़वे वचनों का प्रयोग करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी।
वृष : आज आपके स्वभाव में विनम्रता देखी जाएगी। धार्मिक कार्यों में आप सहयोग करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। आप धन संचय करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। परिवार की मदद मिलने से आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन : आज संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। आपको कारोबारी यात्रा करनी पड़ सकती है। मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम अवश्य करें। जॉब में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क : आज आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। भाइयों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। आपके स्वभाव में विनम्रता रहेगी। कड़ी मेहनत करके आप अपनी इच्छाओं को पूरा करेंगे।
सिंह: आज फिजूलखर्ची के कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। कर्ज लेने से आपको बचना चाहिए। आपको निर्माण कार्यों में अत्यधिक खर्च करना पड़ेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कन्या : आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबार में बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होंगी। बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहने वाले हैं। दांपत्य संबंधों का आनंद उठाएंगे। पारिवारिक जीवन बहुत खुशहाल रहेगा।
तुला : आज रुके काम जल्दी से निपट जाएंगे। प्रेम-संबंधों में संयम रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। कारोबार में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में बहुत ध्यान देंगे।
वृश्चिक : आज विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। लोक कल्याण में आप रुचि ले सकते हैं। अव्यवहारिक विचारों के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। व्यापार में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास के बलबूते आप अपने काम आसानी से पूरा कर लेंगे।
धनु: आज जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय अचानक बदलने पड़ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आपका धन ऊटपटांग कार्यों में खर्च होगा जिसके कारण आपका मनोबल कम हो सकता है। घर में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मकर: आज आपको बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। साझेदारों के साथ विवाद दूर होंगे। घर की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए जा सकते हैं।
कुंभ: आज अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न थोपें। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने की आशंका है। व्यापार में धन ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। परिवार की मदद से आपके अटके काम बन सकते हैं। धन के लेन-देन में समस्या होने की आशंका है।
मीन : आज बाहरी लोगों से अपने मन की बातें शेयर न करें। मन में सकारात्मक विचार जन्म लेंगे। विदेशी कंपनियों से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न होगा।