व्हॉटसऐप से बुक करवाएं इंडियन का गैस सिलेेंडर

 
एलपीजी बुकिंग और वितरण प्रणाली की व्यवस्था आईबीएम इंडिया द्वारा की जाती है। इंडियन ऑयल उत्तरी क्षेत्र कारपोरेट संचार के उप महाप्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले दो दिन से इस प्रणाली में कुछ तकनीकी खराबी होने के चलते ग्राहकों को सुविधा देने में असफल रहे हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति को ठीक करने का काम चला हुआ है। जल्द ही ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी इसलिए तब तक ग्राहक एसएमएस या आईवीआरएस नंबर 77189 55555 से, मिस्ड कॉल 84549 55555 या इसके माध्यम से, व्हाट्सएप 75888 88824 से, सीधे अपने वितरकों के माध्यम से या कैश मेमो पर प्रदर्शित शोरूम फोन लाइनों के माध्यम से सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बुकिंग पंजीकृत भी हो जाएगी और सिलिंडर पहुंचाना भी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल आईबीएम और ओरेकल के साथ मिलकर इस सिस्टम को बहाल करने में जुटी हुई है।