इकोनॉमी की रफ्तार पर ब्रेक, वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही की GDP 4.1 फीसदी की गई दर्ज

 
वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के जीडीपी विकास दर की रिपोर्ट भारत सरकार के सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी कर दी गई। जनवरी से मार्च 2021-22 तक आर्थिक विकास दर इस बार 4.1 फीसदी दर्ज की गई। भारत सरकार के सांख्यिकी कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी डेटा के मुताबिक कमजोर मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट के चलते चौथी तिमाही में विकास दर सुस्त रही l जिससे मार्च तिमाही में जीडीपी 4.1 फीसदी दर्ज की गई है l जबकि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जीडीपी ग्रोथ 8.7 फीसदी दर्ज की गई l सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसओ ने अनुमान लगाया था कि इस बार आर्थिक विकास दर 9.2 फीसदी रहेगी। लेकिन कुल जीडीपी ग्रोथ 8.7 फीसदी दर्ज हुई। ऐसे में 1.5 फीसदी की कमी दर्ज हुई है।