चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी पर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

 
स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी शाओमी पर प्रवर्तन निदेशालय अपना शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने बैंक खातों में जमा शाओमी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 5551.27 करोड़ रुपये जब्त कर लिए। एक बयान में कहा गया कि ईडी ने कंपनी द्वारा किए गए गोरखधंधे में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।