रसोई गैस में फिर लगी आग कंपनियों ने 50 रुपये बढ़ाये दाम
Jul 6, 2022, 09:35 IST
महंगाई की मार से त्रस्त आम आदमी को राहत कहीं से भी मिलती नजर नहीं आ रही है.
बुधवार को एक बार फिर आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है. गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है. 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा कर दिया है. नई दरें आज से ही लागू हो गई है. यानी आज से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रुपये ज्यादा भुगतान करना होगा. दिल्ली में दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये हो गई है.