विवाह मुहूर्त के बीच महंगा हुआ Gold-Silver भी नहीं है सस्ती, जानें

 

अगर आप शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। क्योंकि सोने और चांदी की कीमत में पिछले कई दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज भी इस कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखने को मिल रही है।

आज सोना 430 रुपये और चांदी 1483 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद सोना फिलहाल 53,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 64 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर बिक रही है।

बीते 24 घंटे में भारत में 22 और 24 कैरेट दोनों के सोने की कीमत में काफी इजाफा हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 53,330 रुपये है। जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 48,900 रुपये है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत 64 हजार रुपए प्रतिकिलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 53,330 रुपए है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 64700 रुपए है।

आज के सोने का भाव

शहर

22K

24K

चेन्नई

49,550 रुपये

54,050 रुपये

मुंबई

48,750 रुपये

53,180 रुपये

दिल्ली

48,900 रुपये

53,330 रुपये

कोलकाता

48,750 रुपये

53,180 रुपये

बेंगलुरु

48,800 रुपये

53,230 रुपये