पेट्रोल डीजल के दामों में कितना हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल डीजल का दाम
तेल विपणन कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लिए नई दरें जारी की हैं। आज (29 मई) को भी कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल इस समय 115 डॉलर के स्तर पर है. एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद कीमत में बदलाव हुआ था. उसके बाद से आज लगातार आठवें दिन भाव स्थिर है.
दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है
मुंबई में आज पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल की कीमत 97.28 रुपए है
चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के दाम 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए है.
कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 और डीजल के दाम 92.76 रुपए प्रति लीटर हैं.
इधर एक्साइज ड्यूटी में अचानक से कटौती के फैसले से पूरे देश के पेट्रोल पंप संचालकों को 2100 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. पेट्रोल पंप संचालक इस घाटे की भरपाई की मांग कर रहे हैं. पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन AIPDA का कहना है कि हमने महंगी दरों पर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक किया था. सरकार ने कीमत में कटौती का फैसला किया, जिसके कारण उस स्टॉक पर सभी पेट्रोल पंप संचालकों को लाखों का नुकसान हुआ है.