अगर आप लाना चाहते है स्मार्ट टीवी तो फ्लिपकार्ट सेल का उठा सकते फायदा: केवल 5000 रुपये में सैमसंग का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी हो सकता है आपका
अगर आप अभी तक अपने घर में स्मार्ट टीवी नहीं लाएं हैं या फिर लाने के प्लान में है तो फ्लिपकार्ट सेल का फायदा उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग सेविंग डेज सेल में सैमसंग का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। आइए आपको इस पर मिल रहे ऑफर के बारे में बताते हैं...
सैमसंग के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग कीमत 20,900 रुपये है, जिस पर 3,410 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ऐसे में सैमसंग का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी केवल 17,490 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिससे कीमत और कम हो जाती है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में सैमसंग का 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर इस टीवी की कीमत 16,240 रुपये हो जाएगी। SBI क्रेडिट कार्ड पर 1,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में बैंक ऑफर के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस टीवी की खरीद पर 11 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, इसका फायदा आपको तब ही हो सकता है जब एक अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल के टीवी को चेंज करते हैं। डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज को अप्लाई कर सैमसंग का 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 20,900 रुपये की बजाए केवल 5,240 रुपये पड़ेगी। ये स्मार्ट टीवी नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे ऐप्स को भी सपोर्ट करता है।