पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल ताजा रेट
सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज लगातार 23वें दिन पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं. आपको बता दें कि आने वाले दिनों में एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दामों मे इजाफा देखने को मिल सकता है. दरअसल, भारत जिस कच्चे तेल को खरीदता है उसके दाम एक दशक के उच्च स्तर 121 डॉलर प्रति बैरल पर है.
आखिरी बार 21 मई को केंद्र सरकार के एक्साइड ड्यूटी कम करने के फैसले के बाद पेट्रोल डीजल के दाम कम हुए थे. सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम करके लोगों को बड़ी राहत दी थी. इसके बाद देश में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया.
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर