पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल के दाम 

 

तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. 22 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. इससे पहले 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई है।

दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है.

मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 111.35 रुपए और डीजल का दाम 97.28 रुपए है.

चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए और डीजल की कीमत 94.24 रुपए है.

कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का दाम 92.76 रुपए प्रति लीटर है.

यूरोपियन यूनियन की तरफ से रसियन ऑयल पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से कच्चा तेल 124 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. यह दो महीने का उच्चतम स्तर है. कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि अगर यह ट्रेंड बरकरार रहा तो अगले दो सप्ताह में मांग में तेजी के कारण कच्चा तेल 130 डॉलर के स्तर तक पहुंच जाएगा. 130 डॉलर का मनोवैज्ञानिक स्तर पार करने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का दबाव बढ़ जाएगा.