जून के पहले दिन LPG ग्राहकों को मिली राहत, 136 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर
Jun 1, 2022, 07:38 IST
जून महीने के पहले दिन ही LPG ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जून 2022 को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी कर दिए हैं. देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 999.5 रुपये पर स्थिर है.
मुंबई में भी इस सिलेंडर की कीमत 999.5 रुपये है.
कोलकाता में कीमत 1026 रुपए है.
चेन्नई में इसका भाव 1015.50 रुपये है.
LPG सिलेंडर आज से 136 रुपये सस्ता हो गया है. रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं।