सरकार की 51 फीसदी हिस्सेदारी को स्टार9 मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेडने 211 करोड़ रुपये में खरीदा 

 

सरकार ने हेलीकाप्टर सेवा प्रदाता पवन हंस लिमिटेड में अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी प्रबंधकीय नियंत्रण के साथ 211.4 करोड़ में स्टार9 मोबलिटी प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति से अधिकार प्राप्त एक समूह ने पीएचएल में सरकार की समूची 51 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए मेसर्स स्टार9 मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड की उच्चतम बोली को मंजूरी दी।

सीसीईए द्वारा बनाए गए समूह में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। स्टार9 मोबिलिटी एक समूह है जिसमें बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड, महाराजा एविएशन प्राइवेट लिमिटेड और अल्मास ग्लोबस आपरच्युनिटी फंड एसपीसी शामिल हैं।

पीएचएल की 51 फीसदी हिस्सेदारी के लिए आरक्षित मूल्य 199.92 करोड़ रुपये तय किया गय था। पवन हंस की बिक्री के लिए सरकार को तीन कंपनियों से बोली मिली थी। इनमें से स्टार9 मोबिलिटी 211.14 करोड़ रुपये की बोली के साथ सबसे बड़ी बोलीकर्ता के तौर पर सामने आई।