आम जनता को एक बार फिर लगा महंगाई का झटका, रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए क्या है दाम 

 

आम जनता को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी. एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ऐसे समय में बढ़े हैं जब आम आदमी पेट्रोल और डीजल पर महंगाई की मार झेल रहा है. अब एलपीजी की बढ़ी कीमते भी आम आदमी की जेब ढीली करने के लिए काफी है

बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में इससे पहले 22 मार्च को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 949.50 रुपये पर पहुंच गया था. आज दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये हो गई है.