सोने और चांदी कीमतों में आया उछाल, जानिए आपके शहर में आज क्या है सोने चांदी का भाव
शादियो में सोने और चांदी के उपहारों को खूब दिया जाता है। जिस के चलते सर्राफा बाजार में बिक्री भी शादियों के सीजन में बढ़ जाती है। आज देश में सोने और चांदी के दाम फिर से बढ़े है, जो सोना और चांदी खरीदने वाली जनता की जेब पर थोडा बोझ जरूर बढ़ाएंगे। आज पीली धातु सोना की कीमत प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट में 300 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। तो सफेद धातु चांदी की कीमत में भी 200 रूपये प्रति 1 किग्रा में बढ़ोतरी हुई है।
आज लखनऊ में सोने व चांदी के 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 140 रूपये की बढोतरी होने के बाद कीमत 51,530 रूपये से बढ़कर 51,670 रूपये पहुंच गई हैं। तो 22 कैरेट सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम 140 रूपये बढ़ोतरी हुई है, जिस से कीमत 47,250 से बढ़कर 47,390 रूपये हो गई है। तो चांदी की कीमत में भी प्रति 1 किग्रा में 200 रूपये की मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिस के बाद कीमत 62,300 रूपये से बढ़कर 62,500 रूपये हो गई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी की कीमत
चेन्नई में चांदी की कीमत 66, 800 रूपये है, तो 24 कैरेट सोना 53,200 रूपये में है, और 22 कैरेट सोने के दाम 48,770 रूपये है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 51,710 रूपये है, तो 22 कैरेट सोने की कीमत 47,400 रूपये है, जबकि चांदी की कीमत 62,500 रूपये रही है।