पेट्रोल डीजल के दामों में क्या हुआ है बदलाव, जानिए पेट्रोल डीजल के आज के रेट

 

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं. देश भर में आज लगातार 43वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत  105.41 और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है.

मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 120.51 रुपये और डीजल का दाम 104.77 रुपये है.

कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव 115.12 और डीजल का भाव 99.83 रुपये प्रति लीटर है.

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 110.85 रुपये और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं.

भारत में पेट्रोल हांगकांग, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों की तुलना में सस्ता है लेकिन चीन, ब्राजील, जापान, अमेरिका, रूस, पाकिस्तान और श्रीलंका की तुलना में महंगा है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत रोजाना अपडेट होती है.