आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल के ताजा रेट, जानिए
शनिवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था. केंद्र के ऐलान के बाद राजस्थान, ओडिशा और तमिलनाडु सरकार ने भी वैट में कटौती का ऐलान किया है.
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ आज कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद दिल्ली में रविवार को पेट्रोल का दाम 8.69 रुपए प्रति लीटर घट गया. वहीं डीजल 7.05 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था.
दिल्ली में पेट्रोल आज 96.72 रुपए प्रति लीटर है, डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है.
आज ऑयल मार्केट कंपनियों ने कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है ऐसे में मुंबई में एक्साइज ड्यूटी कटौती के बाद पेट्रोल का भाव घटकर 109.27 रुपए प्रति लीटर रह गया है. डीजल का भाव घटकर 95.84 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है. अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट जैसे स्थानीय करों में भिन्नता के कारण कीमतों में अंतर होता है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत अब 106.03 रुपए और डीजल की कीमत 92.76 रुपए है.
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है.