6000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाले स्मार्टफोन को मात्र 400 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका
नई दिल्ली। अगर आप Tecno Spark 7T स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है। क्योंकि इस स्मार्टफोन को कई आकर्षक ऑफर के तहत Amazon की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि फोन को सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है,जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। ग्राहक ऑफर्स के साथ इस फोन को 400 रुपये में खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।
Tecno Spark 7T पर मिल रही छूट - Tecno Spark 7T के 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। अगर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो स्मार्टफोन को हर महीने नो कॉस्ट EMI के तहत मात्र 400 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 8,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो Citibank क्रेडिट कार्ड नॉन-EMI ट्रांजेक्शन पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा RBL, American Express के कार्ड्स पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं। इसे ज्वेल ब्लू, मैग्नेट ब्लैक और नेबुला ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Tecno Spark 7T के फीचर्स
टेक्नो स्पार्क 7T में 6.52-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट नॉच IPS डिस्प्ले है। Tecno Spark 7T में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें /1.8 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी AI लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्पार्क 7T में 6000mAh की बैटरी है,जिसमें सिर्फ 10w चार्जिंग सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए, डिवाइस में डुअल-सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 A/B/G/N, ब्लूटूथ 5.0, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो है। ये स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित HiOS V7.6 पर चलाता है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G35 SoC द्वारा संचालित है जिसमें 4GB DDR4x रैम और 64GB स्टोरेज है।