6GB रैम और 64MP क्वाड कैमरा वाले Redmi Note 10S को मात्र 659 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका

 

नई दिल्ली, Redmi Note 10S Discount: अगर आप खुद के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है। क्योंकि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Amazon Great Indian Festival) सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को मात्र 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा मिल रही है।

Redmi Note 10S पर मिल रही छूट

Redmi Note 10S स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। जबकि बेस वैरिएंट 6GB RAM + 64GB स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है। हालांकि अमेजन सेल के दौरान 1,000 रुपये की छूट के साथ 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन को हर महीने ₹659 नो कॉस्ट EMI के तहत भी खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन पर ₹12,350 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इन सबके अलावा इतना ही नहीं अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो आपको 6 महीने के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगा। फोन Cosmic Purple, Deep Sea Blue, Frost White और Shadow Black कलर ऑप्शन के साथ आता है।

Redmi Note 10S 

Redmi Note 10S में फुल एचडी + रेजोल्यूशन, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एंड्रॉइड 11 पर आधारित MIUI 12.5 चलाता है। Redmi Note 10S स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 SoC द्वारा संचालित है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है,जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 10 एस डुअल स्पीकर के साथ आता है।