सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बी०पी० मंडल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

 

Patna: पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बी०पी० मंडल जी की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।