देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17,336 नए मामले आये सामने, 13 लोगों की हुई मौत
भारत में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,336 नए मामले सामने आए हैं. यह कल के मुकाबले 30.2 फीसदी का उछाल है। इसके साथ ही देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 33 लाख, 62 हजार 294 हो गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 13 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 24 हजार 954 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 88,284 के पार हो गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.20 फीसदी हो गया है। देश में रिकवरी रेट 98.59 फीसदी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 13, 029 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 27 लाख, 49 हजार, 056 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 4.32 फीसदी पर आ गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.07 फीसदी हो गई है। अब तक देश में कुल 85.98 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी ह। पिछले 24 घंटों के अंदर 4,01,649 सैंपल की जांच की गई है।