Corona Update : देश में आज भी कोरोना के आए आठ हजार से अधिक केस, जानिए क्या है कोरोना की रफ्तार
कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं l देश में आज भी कोरोना संक्रमण के 8 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि की गई है l केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 8084 नए मामलों की पुष्टि की गई है l देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 32 लाख 30 हजार 101 तक पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से दस और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 24 हजार 771 तक पहुंच गया है। इस बीच हालांकि 4,592 मरीज कोरोना से मुक्त हुए हैं।
देश में अभी तक कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 26 लाख 57 हजार 335 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 195 करोड़ 19 लाख 81 हजार 150 टीके दिए जा चुके हैं। इन नए आंकड़ों के साथ देश में सक्रिय कोरोना मामलों की दर 0.10 प्रतिशत, दैनिक संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत, स्वस्थ होने की दर 98.68 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत पर दर्ज हुई हैं।