देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20139 नए मामले आये सामने, 38 लोगों की हुई मौत
Jul 14, 2022, 10:04 IST
देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी से वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20139 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 16482 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 38 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 136076 है जबकि पॉजिटिविटी दर बढ़कर 5.10 फीसदी पहुंच गई है। देश में कोरोना से अभी तक कुल 525557 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में मौजूदा समय में कोरोना के सक्रिय मामले 136076 है। बुधवार (13 जुलाई) को 16,906 नए मामले सामने आए थे जिसकी तुलना में आज (14 जुलाई) देश में कोरोना के 3619 नए मामले अधिक आए हैं।