देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 हजार से अधिक नए मामले आये सामने, 38 लोगों की हुई मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 19 हजार 406 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 38 लोगों की कोरोना से दुखत मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 26 हजार 649 हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 19 हजार 406 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,26,994 हो गयी। जबकि इसके संक्रमण से 19 हजार 928 लोगों के स्वस्थ्य होने के साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,34,65,552 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.31 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.50 और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है।
महाराष्ट्र में भी कोरोना सक्रिय मामले 174 घटकर 11 हजार 906 रह गये हैं और इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 78,95,954 हो गयी है। राज्य में इस महामारी से 5 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,129 हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी में 701 कोरोना सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 6,876 तक पहुंच गई है, जो कि चिंता का विषय है। इस दौरान 1,716 लोगों के ठीक होने से इस बीमारी निजात पाने वाले लोगों 19,31,590 पहुंच गयी है और इस महामारी से दो और मरीजों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26,327 हो गया है।