देश में पिछले 24 घंटे कोरोना संक्रमण के 17 हजार से अधिक नए मामले आये सामने, 47 लोगों की हुई मौत      

 

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 17135 नए केस आए हैं। मंगलवार की तुलना में आज करीब साढ़े तीन हज़ार ज्यादा नए मरीज़ मिले हैं। इस बीच एक्टिव केस की संख्या 137057 पर पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 47 मरीजों की मौत हुई हैं। देश में कोरोना रोगियों की संख्या 1,37,057 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.31 फीसदी है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.69 फीसदी हो गई है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में 4,64,919 सैंपल जांच किए गए।

महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय मामले 225 घटकर 12583 रह गये हैं और इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 7889478 हो गयी है। राज्य में इस महामारी से पांच और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 148110 हो गया है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना 432 सक्रिय मामले घटकर 11796 रह गये हैं और इससे निजात पाने वालों की संख्या 3497079 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 38032 पर स्थिर है।

दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 732 बढ़कर 5006 हो गई है। इस दौरान 771 लोगों के ठीक होने से इस बीमारी निजात पाने वाले लोगों 1926777 पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 26316 पर स्थिर है। इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 484 बढ़कर 9832 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 747101 लोग ठीक हो चुके है। दो और मरीजों के मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 17820 हो गया है।