भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 हजार से अधिक नए मामले आये सामने, 49 लोगों की हुई मौत

 

भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 20 हजार से अधिक नए मामले आये सामने, इस दौरान 49 लोगों की मौत हो गई। देशभर में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक होने वाली मौतों की संख्या 5 लाख 25 हजार 709 तक पहुंच गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, भारत में कोरोना के आज (17  जुलाई) को 20 हजार 528 नए मरीज मिले हैं। शनिवार के मुकाबले आज करीब 500 ज्यादा केस मिले हैं। देशभर में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 43 हजार 449 पहुंच गई है। 

17 जुलाई को ये लगातार चौथा दिन है जब कोरोना के मामले 20 हजार से अधिक आए हैं, यह आंकड़ा काफी डराने वाला है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इससे पहले शनिवार को देशभर में कोरोना के 20,044 नए मामले सामने आए थे, जबकि इस अवधि के दौरान 56 मरीजों की मौत हो गई थी। शुक्रवार यानी 15 जुलाई को देशभर में कोरोना के 20,038 मामले सामने आए थे। 14 जुलाई को कुल 20,139 नए केस दर्ज किए गए थे।