दक्षिण अफ्रीका के बार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 14 लोगों की हुई मौत  

 

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग स्थित एक बार में हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कईयों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

जोहानिसबर्ग पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप में स्थित बार में हुई है। यहां शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से लोग बुरी तरह डर गए और यहां-वहां भागने की कोशिश करने लगे।

सूचना मिले के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के मुताबिक घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से भी पता चल रहा है कि फायरिंग करने वालों में एक से ज्यादा लोग शामिल थे।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, मरने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 19-35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ऑरलैंडो पुलिस स्टेशन के कमांडर ब्रिगेडियर नॉनहलानहला कुबेका ने जानकारी दी कि मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।