बंगलादेश में कंटेनर डिपो में भीषण आग लगने से हुई 18 लोगो की मौत, 450 लोग घायल 

 

बंगलादेश में चटगांव के सीताकुंडा में एक निजी इनलैंड कंटेनर डिपो में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मृतकों में एक दमकलकर्मी भी शामिल है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। इस घटना में पुलिस और दमकल कर्मियों सहित लगभग 450 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की की कुल 25 इकाइयां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इस बीच चट्टोग्राम सिविल सर्जन ने निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से मदद मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीताकंडा उपजिला के कदमरासुल इलाके में बीएम कंटेनर डिपो में भीषणआग लग गई। वहीं, चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सीएमसीएच) के पुलिस चौकी उपनिरीक्षक (एसआई) नूरुल आलम ने कहा कि घटना की प्रारंभिक जांच के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि कंटेनर डिपो में कैमिकल्स के कारण आग लगी और दमकल सेवाओं द्वारा आग पर काबू पाने के क्रम में एक भारी भीषण विस्फोट हुआ था। विस्फोट के बाद आग और भी फैल गई। वहीं, एसआई नूरुल आलम ने बताया कि रात करीब नौ बजे आग लगी और इसके कई घंटों के बाद रात 11:45 बजे भीषण धमाका हुआ।