उद्घाटन के दौरान हैंगिंग ब्रिज हुआ धराशायी, मेयर समेत कई अधिकारी गिरे नाले में, देखिये वीडियो

 

मंगलवार को मैक्सिकन शहर के कुर्नवाका में एक हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन होना था. उद्घाटन में शहर के मेयर समेत कई अधिकारी व शहर के लोग पहुंचे थे. ब्रिज का उद्घाटन हुआ, फिर लोग इसपर सैर करने के लिए निकले. जैसे ही वे लोग इस पुल पर चढ़े तभी वह टूट गया और मेयर समेत करीब 2 दर्जन लोग नीचे नाले में गिर गए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. देखिये वीडियो...