नाईजीरिया स्थित एक अवैध तेल रिफाइनरी में विस्फोट के चलते 100 से अधिक लोगों की हुई मौत
Apr 24, 2022, 07:38 IST
नाईजीरिया स्थित एक अवैध तेल रिफाइनरी में विस्फोट के चलते 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह विस्फोट शुक्रवार को एग्बीमा स्थित इलाके में हुआ है।
एक शीर्ष अधिकारी ने विस्फोट में 100 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। पेट्रोलियम रिसोर्स के कमिश्नर गुडलक ओपिया ने बताया कि अवैध साइट पर भीषण आग लग गई जिसमे 100 लोग बुरी तरह से जल गए, जिनकी पहचान हो पाना भी मुश्किल है। सरकार ने पहले से इस पेट्रोल रिफाइनरी के मालिक को वॉन्टेड घोषित कर रखा था, जोकि फरार है। इमो और रिवर्स इलाके के जंगल में भारी विस्फोट सुनने को मिला, पूरे इलाके में यह धुआं दिखने लगा।