बकरीद से पहले पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल के घर से चोरी हुआ बकरा, कुर्बानी के लिए खरीदे थे 6 बकरे
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल, बकरीद के लिए 6 बकरे लाए थे जिसमें से एक बकरा चोरी हो गया है जिसकी कीमत लगभग 90 हजार बताई जा रही है।
आपको बता दे कि, दुनियाभर में बकरीद को लेकर तैयारियां जारी है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल के घर से उनका बकरा चोरी हो जाने की खबर सामने आई है। उनका परिवार बकरीद पर कुर्बानी देने के लिए 6 बकरे लाया था। इसमें से एक बकरा चोरी हो गया है। चोरी हुआ बकरा काफी महंगा बताया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कामरान अकमल के परिवारवालों ने कुर्बानी के लिए 6 बकरों को लाया था। लाहौर में अपने निजी हाउसिंग सोसाइटी के बाहर उन्हें एक साथ बांध दिया था। कामरान अकमल के पिता ने बताया कि चोरी की घटना करीब 3 बजे हुई होगी। मैंने अपने नौकर को बकरों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन वह सुबह 3 बजे के करीब सो गया, उसके बाद बकरा चोरी हो गया।