न्यूयॉर्क के बफेलो सुपरमार्केट में सैन्य शैली के कपड़े पहने बंदूकधारी ने की गोलीबारी,10 लोगों की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार 

 

अमेरिका के न्यूयॉर्क के बफेलो सुपरमार्केट में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें 10 लोगों की हुई मौत। पुलिस ने बताया कि हमलावर सैन्य शैली के कपड़े और बॉडी आर्मर पहने था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि FBI सुपरमार्केट में सामूहिक गोलीबारी की घटना की जांच हेट क्राइम और नस्लीय रूप से प्रेरित हिंसक उग्रवाद के रूप में कर रही है।

गोलीबारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हेलमेट पहना हुआ था। आदमी के हेलमेट पर लगे कैमरे के माध्यम से शूटिंग स्ट्रीम की गई। पुलिस आयुक्त जोसेफ ग्रैमाग्लिया ने घटना को लेकर कहा है कि, युवक ने पहले सुपरमार्केट की पार्किंग में चार लोगों को गोली मारी, इसके बाद मार्केट के अंदर आकर उसने गोलीबारी की।