एके-47 से इराकी पिता ने शूटिंग स्किल का प्रदर्शन करने के लिए दांव पर लगाई बेटे की जिंदगी

 

एक इराकी पिता और बेटे का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पिता ने अपनी शूटिंग स्किल का प्रदर्शन करने के लिए बेटे की जिंदगी को दांव पर लगा दिया। वायरल वीडियो में पिता बेटे के मुंह में रखी सिगरेट पर एके-47 से निशाना लगाता दिखाई दे रहा है। यह घटना दक्षिणी इराक के धीकर प्रांत की है। वीडियो के मुताबिक, पिता ने बेटे को मुंह में सिगरेट रखने को कहा और सिगरेट पर निशाना लगाने के लिए दस कदम दूर जाकर बैठ गया, फिर वहां से उसने सिगरेट के उपरी हिस्से पर निशाना साधा और गोली चला दी। गनीमत यह रही कि लड़के को गोली नहीं लगी और सिगरेट का उपरी हिस्सा टूटकर अलग हो गया। इसके बाद मुंह से सिगरेट निकालकर कैमरे को दिखाता है। इस टूटे सिगरेट को हाथ में लेकर उसका पिता भी अपनी सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करता है। इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर गुस्से में हैं। लोगों ने पुलिस से गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की भी मांग की है। हालांकि, आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है।