अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व पत्नी इवाना ट्रंप का निधन हो गया। वे 73 वर्ष की थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि इवाना ट्रंप की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है। हालांकि परिवार को अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। पूर्व राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा - इवाना ट्रंप का न्यूयॉर्क शहर में उनके घर पर निधन हो गया है। मुझे उन सभी लोगों को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि जो उनसे प्यार करते थे। इवाना ट्रंप एक उत्तरजीवी थी। उसने अपने बच्चों को धैर्य और क्रूरता, करुणा और दृढ़ संकल्प के बारे में सिखाया।
बता दें कि इवाना ने डोनाल्ड ट्रंप से 1977 में शादी की थी। वहीं 1992 में इनका तलाक हो गया था। उनके तीन बच्चे डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक हैं। इवाना ट्रंप ने 1980 के दशक में ट्रंप की मीडिया में छवि बनाने में एक भूमिका निभाई थी।