यूक्रेन से देश लौटे मेडिकल छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली

 

यूक्रेन से देश लौटे मेडिकल छात्रों को शुक्रवार को सुप्रीम राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इन छात्रों की मदद करने को कहा है। शीर्ष अदालत ने सुझाव देते हुए केंद्र सरकार को निर्देशित किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर यूक्रेन से देश लौटे मेडिकल छात्रों की सहायता के लिए एक वेब पोर्टल बनाए।

विदेशी विश्वविद्यालयों का विवरण दिया जाए, जहां वे सरकार के शैक्षणिक गतिशीलता कार्यक्रम के अनुसार अपना पाठ्यक्रम पूरा कर सकते हों। जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा कि यह एक पारदर्शी प्रणाली होनी चाहिए और इस वेब पोर्टल पर वैकल्पिक विदेशी विश्वविद्यालयों में उपलब्ध फीस और सीटों की संख्या का पूरा विवरण निर्दिष्ट करना चाहिए, जहां से वे अपना पाठ्यक्रम पूरा कर सकते हैं।