Russia Ukraine War रूस ने खारकीव में उड़ाई पाइपलाइन, तो स्थानीय लोगों को दी गई सलाह

 
नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। तमाम कोशिश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना के बाद भी रूस अपने कदम पीछे हटाने को तैयार नहीं है।

रूस लगातार यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर बमबारी कर रहा है। यूक्रेन ने भी रूस के कई जंगी जहाज गिरान व जवानों को मारने का दावा किया है। दूसरी ओर फ्रांस सहित कई यूरोपियन देशों ने यूक्रेन का साथ देने का ऐलान किया है। अमेरिका ने भी रूस के रवैये को गलत ठहराया है।

लाइव अपडेट...

यूक्रेन की राष्ट्रीय राजधानी खारकीव में रूसी सेना ने धमाका कर पाइप लाइन ही उड़ा दी, जिसका असर स्थानीय लोगों की जिंदगी पर भी पड़ सकता है। पाइप लाइन फटते ही आसमान में धुए की गुबार देखी जा रही है, जिससे लोगों का मुंह को कपड़े से ढकने की सलाह दी गई है।

स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन की तरफ से रूसी हमले के बाद चेतावनी दी गई है कि स्थानीय लोग अपने घरों की खिड़कियां न खोलें। साथ ही सलाह दी गई है कि लोग अपनी नाक पर गीला कपड़ा रखें, ताकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत ना हो। जीतना हो उतना पानी पिएं।

- यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस को अपने सबसे करीबी दोस्त चीन से बड़ा झटका लगा है। चीन ने आर्थिक प्रतिबंधों पर रूस का साथ देने से इनकार कर दिया है।

- रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है।