रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 70 साल की उम्र में फिर बनेंगे पिता, तीसरी बार प्रेग्नेंट हुईं पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा
यूक्रेन पर हमले की आलोचना का सामना कर रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 70 की उम्र में एक फिर पिता बनने जा रहे हैं. इस बच्चे की मां उनकी गर्लफ्रेंड होंगी. मीडिया रिपोर्ट्स में ये चौंकाने वाला दावा किया गया है. पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा (39) पूर्व जिमनास्ट हैं और पुतिन के तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं.
अलीना कबाएवा एक ओलंपिक विजेता जिमनास्ट है, जिन्हें कभी “रूस की सबसे लचीली महिला” कहा जाता है. कबाएवा 2007-2014 के बीच क्रेमलिन की सांसद भी रही हैं. 2018-2021 के बीच सार्वजनिक जीवन से “गायब” होने के बाद अफवाहें सामने आईं कि उनकी रूसी राष्ट्रपति से शादी हो गई है.
एक रूसी न्यूज चैनल के अनुसार, अलीना फिर से प्रेग्नेंट हैं. पुतिन को जब अलीना के प्रेग्नेंट होने की खबर मिली, तब वह लाल चौक पर रूस के विक्ट्री डे परेड की तैयारी कर रहे थे. रूसी चैनल के अनुसार,'पुतिन को जानकारी मिली है कि उनकी गर्लफ्रेंड एक बार दोबारा से प्रेग्नेंट हैं और ऐसा लग रहा है कि यह योजना के अनुसार नहीं है.' गौरतलब है कि व्लादिमीर पुतिन और अलीना काबेवा के पहले से दो बेटे हैं. अलीना साल 2015 में पहले बेटे और साल 2019 में दूसरे बेटे की मां हैं.